बिज़नेसFEATURED
आर्थिक सलाहकार का दावा: नवंबर के बाद हट सकता है अमेरिकी टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़ी तनातनी में सकारात्मक संकेत दिखाई देने लगे हैं। अमेरिका जल्द ही भारत से होने वाले कुछ आयातों पर लगाए गए टैरिफ को वापस ले सकता है।
गुरुवार को भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए दंडात्मक शुल्क, जो कुछ आयातों पर 50 प्रतिशत तक था, 30 नवंबर के बाद हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की सफलता का संकेत है और व्यापारिक प्रतिबंधों में ढील मिलने की संभावना को मजबूत करता है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.