छत्तीसगढ़ में पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, दो लोग हिरासत में

HIGHLIGHTS
- पुलिस को रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी ले जाए जाने की सूचना मिली थी।
- सोमवार रात करीब 11 बजे डबरापारा इलाके में पिकअप की जांच की गई।
- तलाशी के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में छिपा हुआ चेंबर मिला।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खुर्सीपार जिले में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाई गई थी नकदी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप में भारी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर सोमवार रात करीब 11 बजे थाना खुर्सीपार क्षेत्र के डबरापारा में वाहन की जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन को लेकर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप के पिछले हिस्से में एक गुप्त चेंबर मिला। इसे खोलने पर अंदर छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई। नकदी की गिनती करने पर कुल रकम चार करोड़ रुपये पाई गई।
दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने पिकअप में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। दोनों से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम को गुप्त चेंबर में छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक क्यों ले जाया जा रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.