वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। लंबे समय तक बीबीसी, दिल्ली के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का रविवार को 90 साल की उम्र में मैक्स अस्पताल, दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके मित्र और पत्रकार सतीश जैकब ने की। जैकब ने बताया कि टुली कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पिछले सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।
जीवन और करियर
मार्क टुली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने 22 वर्षों तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो का नेतृत्व किया। टुली न केवल एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे, बल्कि बीबीसी रेडियो 4 के लोकप्रिय कार्यक्रम 'समथिंग अंडरस्टुड' के प्रस्तोता भी रहे।
भारत में अहम घटनाओं की रिपोर्टिंग
टुली ने भारत में कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग की। 1975 में जब उन्होंने इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल लगाने की आलोचना की, तो सरकार ने उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद वे कुछ समय के लिए दोबारा भारत आए। 1977 में मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री बनने और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के समय भी उन्होंने महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग की।
सम्मान और योगदान
टुली को उनके पत्रकारिता और भारत के प्रति योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए। उन्हें 2002 में नाइटहुड से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। लेखक के रूप में उन्होंने कई चर्चित पुस्तकें लिखीं, जिनमें 'नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया', 'इंडिया इन स्लो मोशन' और 'द हार्ट ऑफ इंडिया' शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.