कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

संगीत सोम ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी देश की प्रमुख यात्राओं में शामिल है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच और पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल की मांग रखी। भाजपा नेता ने अपने बयान में सनातन समाज की एकजुटता और पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का भी उल्लेख किया।

शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के संस्थापक कारी मोहम्मद ख़ालिद क़ासमी ने प्रेसवार्ता कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां समाज में तनाव और आपसी विश्वास को प्रभावित करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई।

रोहतास के जोगिया गांव में मजदूरी विवाद में 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी को गोली मारने का आरोप। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके से दो बंदूक और गोलियां बरामद कीं, इलाके में तनाव बना हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में हुए हंगामे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सहमति और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है। सदन के बाहर इस्तेमाल की गई भाषा को उन्होंने निंदनीय और अमर्यादित बताया।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नितिन गडकरी के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट को अपमानजनक और मानहानिकारक बताया। कोर्ट ने मेटा, X कॉर्प और गूगल LLC को संबंधित पोस्ट हटाने के निर्देश दिए। गडकरी को डीपफेक और मानहानिकारक कंटेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी गई।

गिरिराज सिंह ने संसद में हंगामे को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसदों को सदन की कार्यवाही और जिम्मेदारियों का ध्यान रखना चाहिए। महबूबा मुफ्ती पर टिप्पणी करते हुए गिरिराज सिंह ने 5 अगस्त को ऐतिहासिक दिन बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी प्रदर्शन के आयोजकों पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को मंजूरी दी। सीजेआई ने कहा कि युवाओं को समझाने और शांत करने की जरूरत है, आक्रामक रवैया हालात बिगाड़ सकता है। याचिका में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने वालों की पहचान की मांग की गई है।

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर एक साल की रोक लगाई गई। जांच में कई जगह असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर इस्तेमाल करने की बात सामने आई। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने 30 जुलाई 2026 को प्रतिबंध का आदेश जारी किया।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर के पांच साल के दान का विशेष ऑडिट कराने का आदेश दिया। ऑडिट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता को सौंपी गई है। राज ठाकरे ने मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये दान चोरी होने का आरोप लगाया था।

देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की। सोनम वांगचुक ने बातचीत के दौरान उनसे जल ग्रहण करने की अपील की थी। आंदोलनकारी छात्र नेता ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। रेलवे ट्रैक और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाने की बात सामने आई। बरामद सामान में पिस्तौल, कारतूस, पेट्रोल बम और अन्य सामग्री शामिल है।

मंगलवार की बारिश के बाद दिल्ली में कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी। आया नगर में दोपहर से शाम के बीच सबसे अधिक 49.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले छह दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

पुलिस ने मृतक युवक के खिलाफ नाबालिग के पिता की शिकायत पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मेरठ के दिल्ली-दून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट हुई। साइड लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल दिनेश के साथ भी मारपीट हुई। घायल कांवड़ियों और हेड कांस्टेबल को सीएचसी दौराला भेजा गया।

5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया था। नेकां, कांग्रेस और पीडीपी अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी, जबकि भाजपा कार्यक्रम आयोजित करेगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।