कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में जारी हलचल के बीच भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। इस फैसले के बाद राजनीतिक माहौल और भी गर्मा गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जालंधर स्थित हरभजन सिंह के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब पंजाब की राजनीति में टूट और दल-बदल को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, कुछ ही समय बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए…

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से जुड़े पानी वितरण विवाद में पंजाब सरकार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी दिए जाने के बीबीएमबी के आदेश को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि इस मामले पर पहले ही निर्णय दिया जा चुका है, और अब इस विषय में आगे की प्रक्रिया केंद्र सरकार के समक्ष रखी जानी चाहिए। पंजाब सरकार का तर्क था कि बीबीएमबी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर हरियाणा को अतिरिक्त पानी आवं…

जालंधर। वेस्ट हलके के गांव कादियां काला सिंघा रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास का पूरा इलाका इसकी चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण आग ने और भी तेजी से फैलाव लिया, जिससे पास की दो फैक्ट्रियां और करीब 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की बड़ी मशक्कत दमकल…