कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

पुलिस को गांव में घर के बाहर भीड़ जमा होने की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर तीन लोगों के बीच कहासुनी और विवाद चल रहा था।

घटना 14 अगस्त की देर रात जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सामने आई। पांचवीं मंजिल पर स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा गार्ड सुनील की ड्यूटी थी। आरोप है कि गार्ड को मरीजों के इंजेक्शन के लिए सिरिंज में दवा भरने को कहा गया।

कल्याण के गोदरेज हिल इलाके में यह मामला सामने आया। स्थानीय युवकों ने आइसक्रीम खरीदते समय फ्रीजर में चूहे को देखा। युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

पैदल मार्च में 51 मुख्य किसानों के साथ करीब 200 अन्य किसान शामिल होंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। किसानों के 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम है।

तेज बारिश के बाद दीवार में बढ़ गई थीं खतरनाक दरारें। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इलाका खाली कराने के कुछ देर बाद अचानक गिरी विशाल दीवार।

भूस्खलन में आठ कर्मचारियों की मौत और 12 के घायल होने की जानकारी है। दो कर्मचारी अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए रविवार को रेस्क्यू अभियान जारी रहा। टीएचडीसी ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

घटना शनिवार तड़के पोल संख्या 354/एसए-4 के पास हुई। इंजन से तीसरे कोच संख्या एसईसी 64776 का एक पहिया पटरी से उतरा। कोच में सवार कांवरियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया।

पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर घर में छापेमारी की। मौके से 24 प्रकार के 210 लीटर केमिकल बरामद किए गए। तलाशी के दौरान 2 किलो 744 ग्राम कैफीन भी मिली।

द्राबा इलाके में खुफिया इनपुट के बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान में सेना की 16 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन शामिल रही। सुरक्षाबलों ने एक गमला-टाइप और एक गोल-टाइप IED बरामद किया।

BCI के विवादित निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई थी नाराजगी। NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के एनरोलमेंट पर लगी रोक कुछ घंटों में वापस ली गई थी। स्टूडेंट बार काउंसिल ने BCI चेयरमैन की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी।

टेकऑफ से ठीक पहले कॉकपिट क्रू को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। ब्रेक लगने के बाद रनवे पर रेस्क्यू वाहन और एंबुलेंस पहुंचीं। बिजनेस क्लास यात्रियों को उसी रात दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

ग्रामीण भारत में बढ़ती मधुमेह की चुनौती से निपटने के लिए RSSDI ने RROP डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर RROP डेटा एंट्री पोर्टल का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम RSSDI ने IIT मुंबई के सहयोग से तैयार किया है।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भव्य ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह आयोजित हुआ। देशभर से पहुंचे छात्रों, युवाओं, BSF जवानों और कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ‘जय हो’, ‘इण्डिया वाले’, ‘वंदे मातरम’, ‘देश मेरा रंगीला’ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां हुईं।

सैदीपुर खुर्द गांव में शनिवार सुबह हुई वारदात पत्नी को घर ले जाने को लेकर हुआ था विवाद हमले में 60 वर्षीय सोहनलाल की मौत

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने तिरंगे को देश के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बताया। संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। मंत्री ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की।