उत्तराखंड
चमोली टनल हादसा: मुआवजे के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल, दो अब भी लापता

HIGHLIGHTS
- भूस्खलन में आठ कर्मचारियों की मौत और 12 के घायल होने की जानकारी है।
- दो कर्मचारी अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए रविवार को रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
- टीएचडीसी ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में भूस्खलन का हादसा हुआ था। हादसे में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि 12 कर्मचारी घायल हुए थे।
हादसे के बाद से दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। उन्हें तलाशने के लिए रविवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी है।
वहीं, टीएचडीसी की ओर से मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने के ऐलान को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हाट कंपनी साइट पर हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.