दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट: 'जय श्री महाकाल' जयकारे के साथ पहुंचे सिंगर

HIGHLIGHTS
- दिलजीत दोसांझ 14 नवंबर को 34 घंटे का सफर तय कर इंदौर पहुंचे।
- उनका 'ऑरा इंडिया टूर' का दूसरा शो 15 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।
- कॉन्सर्ट बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड में होना है।
इंदौर। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। यह उनके 'ऑरा इंडिया टूर' का दूसरा कार्यक्रम होगा। इससे पहले उनका पहला शो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ था। इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम को लेकर कथित धमकियां मिलने की खबरों के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती है।
34 घंटे का सफर तय कर इंदौर पहुंचे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर 2026 को बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड में आयोजित होगा। इससे पहले 14 नवंबर को सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, '34 घंटे का सफर और हम इंदौर पहुंच गए हैं। कल मिलते हैं शाम को। जय श्री महाकाल'।
दिलजीत ने कहा- 'क्या लगा था नहीं आएंगे'?
दिलजीत ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी मौजूद है, जो 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा। रोके जमाना चाहे रोके खुदाई तुमको आना पड़ेगा। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' गाना गा रहा है।
इसके बाद दिलजीत कहते हैं, 'आ गए इंदौर। क्या लगता था नहीं आएंगे? लौट आए'।
फाइनल परमिशन का इंतजार क्यों?
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम को अंतिम अनुमति तभी मिलेगी, जब आयोजन स्थल सुरक्षा से जुड़ी सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करेगा। कथित धमकियों की खबरों के बीच पुलिस प्रशासन आयोजन की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उम्मीद है कि पंजाबी सिंगर के इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। दिलजीत इंदौर आ चुके हैं, लेकिन कार्यक्रम की अंतिम अनुमति अभी समीक्षा के अधीन है। इसकी मंजूरी आयोजन स्थल के सभी जरूरी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने पर निर्भर करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.