कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बुधवार को भोजन कम पड़ने से कई छात्रों को खाना नहीं मिलने की बात कही गई। शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और खेल सुविधाओं को लेकर भी छात्रों ने शिकायत की। डीएम ने 16 अगस्त को विद्यालय पहुंचकर छात्रों की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया।

गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस भोपाल से गुना जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए गए। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी में हुआ। घटना गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे सरिया वेल्डिंग के दौरान हुई। भूस्खलन के बाद पानी, पत्थर और मलबा सुरंग के भीतर पहुंच गया। रात करीब 9 बजे तक 13 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बेसिक शिक्षा विभाग ने योजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की। शिक्षकों और उनके आश्रितों का पोर्टल पर पंजीकरण होगा। आवेदन का सत्यापन प्रधानाध्यापक, बीईओ और बीएसए स्तर पर होगा।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के 10 लाख और बच्चों को जल्द 1,200-1,200 रुपये DBT के जरिए मिलेंगे। अभिभावकों के बैंक खातों में ड्रेस, जूते-मोजे और अन्य सामग्री खरीदने के लिए राशि भेजी जाएगी। पहले चरण में 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है।

14 अगस्त को जीपीओ से लोक भवन तक प्रस्तावित है मौन पदयात्रा। विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विस्थापित परिवारों के सदस्य कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करेंगे।

इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी समेत कई बॉर्डर प्वाइंटों पर विशेष निगरानी। भारत-नेपाल आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्र और सामान की जांच। संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर एसएसबी की पैनी नजर।

बारिश के दौरान यह पहाड़ी हर साल संवेदनशील हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात में यहां भूस्खलन और बड़े पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। ढली मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

AKTU से जुड़े संस्थानों में करीब 74 हजार सीटें अभी खाली हैं। पांच चरणों की काउंसिलिंग में अब तक 25 हजार छात्रों का प्रवेश हुआ है। छठे चरण में 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट के जरिए सरकार के फैसले की जानकारी दी। भरत तिवारी की 17 जून 2026 को भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। परिवार ने घटना को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

बिहार सरकार ने एनसीआरटीसी को चार कॉरिडोर विकसित करने का अनुरोध भेजा है। पटना-गया प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 108 किलोमीटर होगी। पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय मार्ग करीब 130 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है।

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 सितंबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 10 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे की जाएगी। उम्मीदवार 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से फोन पर सुखबीर बादल का हाल जाना। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के एसपी से घटना की जानकारी ली। महाराष्ट्र सरकार ने हमले के पीछे के मकसद की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

15 अगस्त को सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे चलेगी। सुबह 4 से 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। रक्षा मंत्रालय ने विशेष मेहमानों के लिए करीब 1.30 लाख क्यूआर टिकट जारी किए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ। बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी सड़क पर आ गिरी। मलबे के कारण मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।