बिहार में भी दौड़ेगी Namo Bharat रैपिड रेल? सरकार ने 4 कॉरिडोर के लिए NCRTC को भेजा प्रस्ताव

HIGHLIGHTS
- बिहार सरकार ने एनसीआरटीसी को चार कॉरिडोर विकसित करने का अनुरोध भेजा है।
- पटना-गया प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 108 किलोमीटर होगी।
- पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय मार्ग करीब 130 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है।
पटना। दिल्ली और एनसीआर की तर्ज पर अब बिहार में भी Namo Bharat रैपिड रेल सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को पत्र भेजकर चार प्रमुख कॉरिडोर पर इस सेवा को विकसित करने का अनुरोध किया है।
पटना-गया के बीच 108 किलोमीटर का कॉरिडोर
प्रस्तावित कॉरिडोर में पटना से गया के बीच 108 किलोमीटर लंबा मार्ग शामिल है। इस रूट पर Namo Bharat रैपिड रेल सेवा शुरू होने से पटना और गया के बीच तेज कनेक्टिविटी विकसित होने की उम्मीद है।
पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय तक 130 किमी
दूसरे प्रस्तावित कॉरिडोर में पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय को जोड़ा जाएगा। इसकी लंबाई 130 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर राजधानी पटना को उत्तर बिहार के प्रमुख शहर बेगूसराय से जोड़ने की योजना का हिस्सा है।
पटना-मुजफ्फरपुर रूट 67 किलोमीटर
तीसरे कॉरिडोर के तहत पटना और मुजफ्फरपुर को जोड़ने की योजना है। प्रस्तावित रूट की लंबाई 67 किलोमीटर है। इस मार्ग पर आरआरटीएस सेवा विकसित होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
पटना एयरपोर्ट से आरा 46 किमी
चौथा प्रस्तावित कॉरिडोर पटना एयरपोर्ट से आरा के बीच होगा। इसकी लंबाई करीब 46 किलोमीटर बताई गई है। इसके जरिए पटना और भोजपुर क्षेत्र के बीच तेज परिवहन नेटवर्क विकसित करने की योजना है।
एनसीआरटीसी करेगा व्यवहार्यता का आकलन
प्रस्ताव मिलने के बाद एनसीआरटीसी चारों कॉरिडोर की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन करेगा।
इसके लिए 'अल्टरनेट एनालिसिस रिपोर्ट' (एएआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना और परियोजना की व्यवहारिकता तय की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.