कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

जयपुर में सड़क विस्तार परियोजना के तहत नंदपुरी इलाके में लंबे समय से बाधा बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नूरानी मस्जिद को सील कर वहां तोड़फोड़ की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कार्रवाई मालवीय नगर से जगतपुरा तक प्रस्तावित मुख्य सड़क को चौड़ा करने की योजना के तहत की जा रही है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र के पास रेलवे लाइन के साथ लगी सड़क को मौजूदा 25 से 30 फीट की चौड़ाई से बढ़ाकर लगभग 80 फीट किया जाना है। इसी विस्तार योजना…





भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोपों के बाद जेल प्रशासन में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को डीआईजी जेल संजय पांडे ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया और विस्तृत जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने उन जेल कर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ की, जो 2 जून को गिरिबाला सिंह के जेल प्रवेश के समय ड्यूटी पर तैनात थे। साथ ही, त्विषा क…

बिहार। सारण में वाराणसी-छपरा रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीएमयू ट्रेन और खड़ी बस के बीच टक्कर हो गई। यह घटना गौतम स्थान और रिविलगंज घाट स्टेशन के बीच स्थित गोरिया छपरा श्मशान घाट के पास हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव से ग्रामीण एक शव के अंतिम संस्कार के लिए गोरिया छपरा श्मशान घाट पहुंचे थ…

