कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी माहौल को गरमाते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए की राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए होती है। उन्होंने कहा, “एनडीए का डायलॉग है- ‘आइ न हमारा बिहार में, दिखेगा विकास’, जबकि विरोधियों का नारा है - ‘आइ न हमारा बिहार में, ठोक देंगे कपार में।’ यही दोनों के नजरिए में सबसे…

गया। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर मोहल्ले स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में शामिल होने से पहले गया एयरपोर्ट पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्हें बिहार की पवित्र धरती पर आकर अत्यंत गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा की भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, उ…

रोहतास। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रितेश रंजन पांडेय ने कहा कि अगर इस बार जनता जन सुराज की सरकार बनाती है, तो करगहर का लाल बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर का जन्म करगहर में ही हुआ था, जब उनके पिता डॉ. श्रीकांत पांडेय यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थे। रितेश के अनुसार, “अगर प्रशांत किशोर बिहार की बागडोर संभालते हैं, तो यह केवल करगहर ही नहीं, बल्कि पूरे भोजपुरिया समाज के लिए गर्व का क्षण होगा।” उन्होंने कहा कि जन सुराज आंदोलन…

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के समापन से पूर्व मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भारतीय जनता पार्टी की ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत आयोजित इस वर्चुअल बातचीत में प्रधानमंत्री ने महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावी रैलियों में महिलाओं की उपस्थिति पहले से कहीं अधिक रही है। “वे उत्साह से नारे लगा रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत…

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आर.के. सिंह ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए बिजली समझौते में भारी अनियमितताएं हुई हैं। आर.के. सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने अदाणी समूह के साथ 25 साल का समझौता किया है, जिसके तहत बिहार सरकार 6 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी। उनके मुताबिक, इस करार और जमीन आवंटन की प्रक्रिया में लगभग 62 हजार करोड़…