बिहार: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को चुना विधायक दल का नेता

बिहार चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने आज दो अहम बैठकों की। पहली बैठक उन्होंने अपने जीते हुए विधायकों के साथ की, जबकि दूसरी बैठक महागठबंधन के सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई।
तेजस्वी यादव दो दिन पहले दिल्ली गए थे और आज दिल्ली से लौटकर अपने आवास पर इन बैठकों की अध्यक्षता की। बैठक में उन्हें महागठबंधन का विधायक दल नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद तेजस्वी यादव आवास से बाहर आए, लेकिन मीडिया से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
राजद के एक विधायक ने बताया कि बैठक सत्र शुरू होने से पहले बुलाई गई थी। इसमें सत्र में विपक्ष की रणनीति, सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए और चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कम संख्या विपक्ष की ताकत को नहीं घटाती, “क्रांति के लिए एक ही आदमी काफी होता है। महागठबंधन के पास तो 35 विधायक हैं।”
एक दिसंबर से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बैठक में राजद के 25, कांग्रेस के छह, भाकपा माले के दो और आईआईपी व सीपीएम के एक-एक विधायक मौजूद थे। महागठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.