छपरा में फिर चली गोलियां, कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

बिहार के छपरा में शनिवार देर शाम एक बड़े लूटकांड की घटना सामने आई। अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया और उसके पास रखी वसूली की करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि लूट ली। यह घटना छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने अरशद का पीछा कर उसे जबरन रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके तो अपराधियों ने फायरिंग की। गोली उसके प्राइवेट पार्ट में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। लूटे गए मोबाइल को अपराधियों ने पास के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और रकम लेकर फरार हो गए।
अरशद अंसारी नगर थाना क्षेत्र के छोटका तेलपा निवासी साकिर अंसारी के पुत्र हैं और साहेबगंज स्थित थोक कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर कार्यरत हैं। वह सिवान और रसूलपुर बाजार से वसूली कर लौट रहे थे।
दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में पुलिस निरीक्षक बीरेंद्र सिंह भी पहुंचे और मामले की समीक्षा की। प्राथमिक उपचार के बाद अरशद को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया।
पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर चुकी है और लोगों से अपील की है कि बड़ी रकम लेकर यात्रा करने से पहले स्थानीय थाने को सूचित करें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.