रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग: बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव सीहा के नजदीक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें गांव चांगरोड के पांच लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव चांगरोड के लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह के समय में हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here