पांवटा साहिब के माजरा उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार और उनके स्टाफ द्वारा बीमारी की छुट्टी लेकर दूसरे राज्य में घूमने का मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार ने बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ली थी, लेकिन उनके साथ करीब छह कर्मचारी भी अन्य राज्य में छुट्टी मनाने गए। यह मामला सामने आने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार ने छुट्टी का गलत उपयोग किया और साथ ही छह से अधिक कर्मचारियों को एक साथ छुट्टी देने के मामले में भी जवाब तलब किया गया है। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है।