सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से शुक्रवार देर शाम एक डरावनी घटना का वीडियो सामने आया है। शिमला से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस में कथित लापरवाही के कारण एक यात्री बस के पिछले दरवाजे से गिर गया।

बस नहीं रुकी, यात्री खुद कूदा

सूत्रों के अनुसार, यात्री ने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक और परिचालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे से नीचे गिर गया। आसपास चल रहे ट्रक ने समय पर ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी।

घटना का वीडियो वायरल

बस के पीछे चल रही एक कार के चालक ने पूरे हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री सड़क पर गिरता है, जबकि बस आगे बढ़ती रहती है। कार चालक ने वीडियो में बस का नंबर भी रिकॉर्ड किया।

स्थानीय लोगों ने यात्री को बचाया

घटना के बाद पास के लोग तुरंत पहुंचकर घायल यात्री को संभाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। प्रारंभिक इलाज में उसे हल्की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोग बस चालक और परिचालक की लापरवाही को लेकर नाराज हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।