जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकी हमले की खबर है। यहां आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हवल के सज़गारीपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम पर हमला किया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया। घटना के बाद आतंकी घटनास्‍थल से फरार हो गए। फिलहाल  आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। जवान और नागरिक को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1335487341209645059?s=19