महाराष्ट्र: दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी साझा की। उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने पहले अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था।