चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। येंकी कालिया के पार्टी छोड़ने के दो दिन बाद शनिवार को जेजे सिंह ने भी आप से नाता तोड़ लिया। जेजे सिंह पार्टी की शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद पर थे।

इस्तीफे के बाद जेजे सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब दिशा और नेतृत्व दोनों से वंचित हो चुकी है। पार्टी के भीतर काम करने का माहौल नहीं बचा है और लगातार दबाव महसूस हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने न केवल पद, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने का फैसला किया।

जेजे सिंह चंडीगढ़ के दक्षिणी सेक्टरों में एक जाना-पहचाना चेहरा माने जाते हैं। वे सेक्टर-48 स्थित मयूर विहार के निवासी हैं और लंबे समय से स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।