कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

अगले साल जून में UNSC की अस्थायी सीट के लिए मतदान होगा। एशिया-प्रशांत समूह की एक सीट के लिए भारत और ताजिकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत ने साइबर खतरों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को गंभीर चुनौती बताया।

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से भी संपर्क किया। व्यापारी संगठनों के मुताबिक, धनतेरस और दिवाली से पहले बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। रैली के कारण त्योहारों के सामान की ढुलाई प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

शोपियां पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 231/2026 दर्ज की गई है। जांच में विभिन्न पेमेंट प्लेटफॉर्म से हुए संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन सामने आए। आरोपियों के तार अलग-अलग जेलों में बंद आतंकियों और उनके सहयोगियों से जुड़े बताए गए हैं।

अदालत ने कहा कि हत्या के मामले को सिर्फ राजनीतिक विवाद के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। मामले की जांच अभी जारी है और मुकदमे के दौरान गवाहों का परीक्षण होगा। पुलिस को चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

विराट कोहली शुक्रवार को भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ गए। पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। आखिरी दो वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

पिछले साल मार्च में IDBI बैंक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। बैंक ने पिछले साल 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। वर्ष 2003 में संसद में सरकार ने कम से कम 51% हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया था।

शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल स्थित आवास पर अंतिम दर्शन होंगे। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा।

विजिलेंस की चार्जशीट में हरप्रीत सिंह गुलाटी और गजपत सिंह ग्रेवाल को भी आरोपी बनाया गया। जांच में दो कंपनियों के खातों में 686.15 करोड़ रुपये के लेनदेन का दावा। एक कंपनी के बैंक खाते में विदेश से भी रकम जमा होने की बात सामने आई।

हादसा गुरुवार देर रात करीब एक बजे आजाद रोड मोहल्ले में हुआ। मलबे में 70 वर्षीय चंद्रकला, उनका बेटा और पोता दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

गिरफ्तार अमन पहले पकड़े गए आरोपी कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस को अमन के बैंक खाते में संदिग्ध पैसों के लेनदेन की जानकारी मिली। आरोपी को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जाएगा।

लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। नेतन्याहू समर्थक गठबंधन को कुल 53 सीटें मिलीं। विपक्षी दलों के खाते में 48 और अरब दलों को 19 सीटें मिलीं।

आवास पर अचानक बेहोश हुईं कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता। एम्स की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल भेजा गया। कैथ लैब की सुविधा नहीं होने से संस्थान की तैयारियों पर उठे सवाल।

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर देने की मांग। अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कफन ओढ़कर एकलव्य चौराहे पर चक्काजाम किया।

भूटान के पुनाखा में गुरुवार रात करीब 8:15 बजे फटी ग्लेशियर झील। झील का पानी संकोष नदी के रास्ते तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंचा। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी में प्रशासन सतर्क।

दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से नए वाहन प्रवेश नियम लागू होंगे। संशोधित ग्रैप के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी। बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता।