कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी गांव में स्थित एक विवादित ढांचे को लेकर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सभी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थल के आसपास भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक पक्ष ने इस ढांचे को मकबरा बताते हुए वहां नमाज अदा की थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी वहां हनुमान चालीसा पाठ करने की अनुमति की मांग शुरू कर दी। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को गंभीर…

हरियाणा सरकार ने NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा के दिनों में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 20 और 21 जून को राज्य के सभी NEET परीक्षार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। सरकार के अनुसार, यह सुविधा छात्रों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अभ्यर्थियों को बस में यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके आधार पर उन्हें मुफ्त…

भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। पश्चिम बंगाल के तीनबीघा कॉरिडोर से जुड़े दहग्राम-अंगारपोटा क्षेत्र में कंटीले तार की बाड़ लगाने की प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। जमीन की माप-जोख शुरू होते ही बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सीमावर्ती इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, मेखलीगंज ब्लॉक के खुले सीमावर्ती क्षेत्रों में फेंसिंग का काम पूरा करने के लिए करीब 105 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है। इसमें लगभग 80 एकड…

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया। मामले में आरोपी बनाई गईं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह अब अदालत में खुद अपना पक्ष रखेंगी। अब तक उनकी ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता इनोश जॉर्ज कार्लो ने मीडिया में बढ़ते विवाद के बाद केस से खुद को अलग कर लिया है। त्विषा शर्मा की मौत कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इस मामले में दर्ज दहेज हत्या प्रकरण में गिरिबाला सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। केस दर्ज होने के दिन ही उन्हो…

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली में आयोजित यूएस एम्बेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल मौजूदा जरूरतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग और साझा वैश्विक दृष्टिकोण पर आधारित हैं। रूबियो ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत ह…