कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


बिजनौर। नगीना में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। शहर में दो एंटी स्मॉग गनों के जरिए मुख्य सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक रहता है और सड़कें तपने लगती हैं, उस दौरान पालिका की टीमें एंटी स्मॉग गनों के साथ नगर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रही हैं। पानी की फुहारों से वातावरण में ठंडक बढ़ने के…

रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जब रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रुद्रप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार वाहन में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशास…

उत्तरकाशी जिले में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को अचानक खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं व तूफानी हालात को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से करीब दोपहर 2:10 बजे चिन्यालीसौड़ के पास सुरक्षित लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA…

भारत–पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार रात दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें सुरक्षा बलों को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी। एक मामले में दो पाकिस्तानी नागरिक कार सहित भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी घटना में एक अन्य व्यक्ति के अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करने पर बीएसएफ ने गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, देर रात एक कार को सीमा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से आते देखा गया। जवानों ने तुरंत उसे रोककर जां…

बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। पूर्व सांसद ने विशेष रूप से दारानगर गंज क्षेत्र में मां गंगा की धारा को पौराणिक घाट तक पुनः लाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई दिशा…