कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, जिससे पूरे स्वास्थ्य ढांचे की कार्यप्रणाली में सुधा…



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बिजली दरों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी का बोझ जनता पर डाला जा रहा है और इसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जाना चाहिए। सोमवार को जारी अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि जून माह से आने वाले बिजली बिल उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। उनका दावा है कि बिजली शुल्क में की जा रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया…

रामनगर। रामनगर की बेटी कृतिका कुलाश्री ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में कृतिका टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा काशीपुर के लिटिल स्कॉलर स्कूल से पूरी की। इसके बाद राजस्थान स्थित वनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की डिग्री हासिल की। कृतिका ने वर्ष 2021 में पहली बार पीसीएस…