कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

शामली। गांव जसाला में युवक मोनू कश्यप की मौत का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है। इस प्रकरण में कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सहित कई लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने और प्रदर्शन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में सांसद समेत कुल 7 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि डीआईजी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था बाधित की गई। किन-किन पर दर्ज हुआ केस एफआईआर के…

मुजफ्फरनगर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैले “मोबाइल से नकल” के आरोपों की दोबारा जांच में भी प्रशासन को कोई प्रमाण नहीं मिला है। जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। यह पूरा मामला नई मंडी क्षेत्र स्थित दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से जुड़ा है। गुरुवार को परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कमरा नंबर-23 में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और कथित…

धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया है। हाई कोर्ट ने अपने निर्णय में भोजशाला को मंदिर माना है, जिसके बाद हिंदू पक्ष को वहां पूजा-अर्चना का अधिकार मिल गया है। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को चुनौती देते हुए काजी मोइनुद्दीन ने गुरुवार रात विशेष अनुमति याचिका (SLP) सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। माना जा रहा…


उत्तर प्रदेश में सोने पर बढ़े आयात शुल्क का असर इसकी मांग पर ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। शादी-विवाह, पारंपरिक बचत और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मजबूत पकड़ के कारण प्रदेश में इसकी खरीद लगातार बनी हुई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि यूपी में हर साल करीब 100 टन सोने की खपत होती है। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया के अनुसार, देश की कुल सोना खपत में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 15 प्रतिशत है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, नोएडा औ…

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। निर्वाच…

22 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के अधिक मास की षष्ठी तिथि के साथ अश्लेषा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई लोगों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। मेष राशि आज का दिन राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दांप…