कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में नामों की बार-बार एंट्री होने का दावा किया। सपा अध्यक्ष ने हर बूथ पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की मांग की। सरोजनीनगर, आजमगढ़ और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े मामलों का जिक्र किया।

ग्वालियर मदरसा मामला: 26 बच्चों ने बताई आपबीती, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू मदरसे में बच्चों से कथित मारपीट, घंटों मुर्गा बनाने समेत कई गंभीर आरोप

क्रूज से सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यात्रा की जा सकेगी। आने-जाने की पूरी यात्रा में करीब 35 से 45 मिनट लगने का अनुमान है। ट्रायल के दौरान संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

कोपरनिकस सैटेलाइट की 24 अक्तूबर की तस्वीरों में तेल का फैलाव बढ़ता दिखाई दिया। यूएई के अधिकारी रिसाव रोकने और पर्यावरण पर असर का आकलन करने में जुटे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, रिसाव ‘जेम नंबर-2’ टैंकर से हो रहा है।

आयोग ने एसआईआर से जुड़े फैसलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने की बात कही। हलफनामे में मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 और ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था पर स्पष्टीकरण दिया गया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के अधिकार को लेकर आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नियुक्ति में बदलाव की जानकारी दी। नए पर्यवेक्षक को तत्काल आवंटित निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश देने को कहा गया। पहले जारी पत्र की अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की उम्मीद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची में शामिल।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरे लेकर उसका शोषण किया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी ने अपनी असली पहचान जुनैद बताई। पीड़िता ने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में नाम बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

बोधगया समेत मगध क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही आसान होगी। होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और पर्यटन आधारित कारोबार को लाभ मिलने की संभावना है। राज्य सरकार पटना, दरभंगा, गया जी और पूर्णिया एयरपोर्ट के जरिए हवाई संपर्क बढ़ाने पर काम कर रही है।

ऊर्जा विभाग ने बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 108(1) के तहत निर्देश जारी किए हैं। HERC ने 19 अक्टूबर 2026 को इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में लाइसेंस दिया था। सरकार ने कंपनी की वित्तीय क्षमता और सभी उपभोक्ताओं को सेवा देने की तैयारी से जुड़े सवालों का उल्लेख किया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में विदेश में बैठे एक हैंडलर से आरोपियों के संपर्क की बात सामने आई है। पहले ऑपरेशन में एक नाबालिग से छह पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस मिले। दूसरे ऑपरेशन में अनमोल सिंह और हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर कुल 10 पिस्तौल बरामद की गईं।

मुख्यमंत्री धामी हेलिकॉप्टर से गुलाब राय पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण गए। रास्ते में कई जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधानसभा परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के सत्य, न्याय, करुणा और कर्तव्य के संदेश को याद किया। महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र परिवारों के लिए आय और मकान संबंधी शर्तें तय हैं। कृष्णा नगर में लंबे समय से रह रहे परिवारों और मकानों का सर्वेक्षण कराया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कथित बयानों से कई प्रमुख व्यक्तियों की छवि प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत FIR दर्ज हुई।

मामला ककोड़ के सिकंदराबाद रोड स्थित 'अल हरम चिकन पॉइंट' का है। पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी फिरोज के रूप में की। जांच के लिए होटल का डीवीआर कब्जे में लिया गया।