कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

दक्षिण कोरिया दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राजधानी सियोल स्थित सियोल नेशनल सेमेट्री का दौरा किया और वहां देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कोरियाई युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया और राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मौन रखकर सम्मान व्यक्त किया। सियोल नेशनल सेमेट्री को दक्षिण कोरिया में उन सैनिकों और नागरिकों की स्मृति में स्थापित किया गया है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।…

अमरोहा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली–बरेली हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गजरौला क्षेत्र में ब्रजघाट के पास सुबह करीब चार बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन की पहचान हो चुकी…

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत मामले में भोपाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या करार दिया है। हालांकि, मृतका के परिजन लगातार इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक सामने आए साक्ष्यों से यह संकेत मिलते हैं कि मामला आत्महत्या का है। उन्होंने कहा कि जांच में “एंटी-मॉर्टम हैंगिंग” की पुष्टि हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मौत फा…

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर देशभर के दवा कारोबारियों ने बुधवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026 को 24 घंटे के लिए मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। संगठन का आरोप है कि ऑनलाइन दवा बिक्री मौजूदा नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे दवा कारोबार में अव्यवस्था फैल सकती है। एआईओसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी से जुड़ी मौजूदा व्यवस्थाएं कानून के दायरे में स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने जीएसआर 817 अधिसूचना पर स…


