कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र स्थित गुलाम औलिया मोहल्ले में बुधवार देर रात एक गत्ते के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो कटिया और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि गोदाम मालिक भी झुलस गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग नौ बजे आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात अचानक भड़की आग जानकारी के अनुसार, गुलाम औलिया मोहल…



दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा की गई जांच के दौरान सामने आया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने एक नकली स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म तैयार किया था, जिसके जरिए एक शिकायतकर्ता से लगभग 24 लाख रुपये की ठगी की गई। महज 14 दिनों के भीतर इस…

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में शराब की बिक्री और उसकी पैकेजिंग से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। याचिका में मांग की गई है कि टेट्रा पैक, छोटे पाउच और सैशे जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी शामिल हैं, ने केंद्र सरकार से इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने याचिका पर आगे सुनवाई करने पर भी सह…