जगाधरी-पांवटा हाईवे हादसा: ट्रक ने बाइक को रौंदा, 4 की मौत, महिला गंभीर

HIGHLIGHTS
- हिमाचल-हरियाणा सीमा के जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे-907 पर लालढांग के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
- रेणुकाजी दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
- घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया।
- जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिले के चुहड़पुर कलां निवासी एक परिवार दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर रेणुकाजी के दर्शन के लिए जा रहा था।
हिमाचल-हरियाणा सीमा के जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे-907 पर लालढांग के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रेणुकाजी दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिले के चुहड़पुर कलां निवासी एक परिवार दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर रेणुकाजी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पांवटा साहिब से मक्का लोड कर यमुनानगर की तरफ आ रहा एक ट्रक लालढांग के पास ढलान पर अचानक अनियंत्रित हो गया।
तेज रफ्तार और ढलान के कारण नियंत्रण खो चुका ट्रक सामने चल रही दोनों बाइकों से टकरा गया और उन्हें कुचलता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार लोग ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में राजेंद्र धीमान (45), उनकी पत्नी ऊषा (40), उनकी दो बेटियां सिमरन (14) और मिनल (12) तथा एक रिश्तेदार फूल सिंह दो बाइकों पर सवार थे। टक्कर के बाद राजेंद्र, दोनों बेटियां और फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊषा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर हादसे का कारण बना। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.