कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार, 20 जून को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी गांव स्थित मारुति (हनुमान) मंदिर परिसर में सभा मंडप का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पीटीआई के अनुसार, इस घटना में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत-बचाव…

दिल्ली: उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाए गए प्रतिबंध को सही ठहराया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान इस तरह के विज्ञापनों पर रोक वैध है और यह नियम कानून के दायरे में आता है। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध अस्थायी प्रकृति का है और इसे व्यवसाय करने के अधिकार पर पूर्ण रोक नहीं माना जा सकत…

यूपी: थाना शाहगंज क्षेत्र के बारहखंबा इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट डालकर आत्महत्या के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, बारहखंबा निवासी 27 वर्षीय गौरव पेशे से जूता कारीगर था। करीब छह महीने पहले उसने दौरेठा के जयनगर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी, जो पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी…

अयोध्या: करोड़ों रुपये की लागत से बने राम पथ की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को अमानीगंज स्थित जलकल विभाग के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सीवर लाइन के ऊपर करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। हैरानी की बात यह रही कि धंसी हुई सड़क को ढकने के लिए मौके पर डस्टबिन रख दिए गए, जिससे स्थिति को छिपाने की कोशिश की गई। इस लापरवाही को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, ल…

भारतीय फुटबॉल प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने शनिवार को अपना नाम बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। नई दिल्ली में आयोजित विशेष आमसभा (SGM) की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि महासंघ का नाम बदलकर ‘फुटबॉल फेडरेशन ऑफ भारत (FFB)’ किया जाए। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए खेल मंत्रालय और उसके बाद फीफा के पास भेजा जाएगा। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने जानकारी दी कि यह बदलाव अभी प्रारंभिक चरण में है और इसे लागू करने के लिए कई स्तरों पर मंजूर…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कहा है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले निर्धारित समय सीमा के बाद धरना स्थल खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि शुरुआती चरण में पुलिस मुख्य मंच क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी। प्रशासन की ओर से स्…

तेहरान से सामने आई ताज़ा जानकारी के अनुसार, ईरान ने एक बार फिर रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कदम सीजफायर उल्लंघन और अमेरिका व इज़रायल की कार्रवाई के विरोध में उठाया गया है। कुछ समय पहले अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद होर्मुज को खोलने पर सहमति बनी थी, लेकिन ताज़ा घटनाक्रम के बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया है। ईरान ने अमेरिका और इज़रायल पर लगाए आरोप ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान का कहना है कि अमे…

शिमला: सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों शूटरों को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नकाबपोश हमलावर मनीषा मित्तल पर अचानक गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने मनीषा के सिर पर तीन गोलियां चलाई थीं, जिनमें से दो गोलियां सिर के आर-पार निकल गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान सिर से बर…

देहरादून: नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को देखते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और तक…