केदारनाथ धाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, रेड अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

HIGHLIGHTS
- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा स्थगित करने के आदेश दिए।
- यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया।
- शनिवार दोपहर से यात्रा स्थगित करने का आदेश लागू हुआ।
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम यात्रा को शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। खराब मौसम के कारण शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं की गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए देश-विदेश से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के सभी सेक्टर अधिकारी, चेकपोस्ट और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करेंगे। मौसम के सामान्य होने के बाद केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.