भोपाल। रााजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। भोपाल में तीन मंजिला मकान गिर गया है। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों के निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन बचाव का कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पूरा मामला राजधानी भोपाल के शाहपुरा के A सेक्टर का है। घटना की जानाकरी लेने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुरा के A सेक्टर एडिशनल डीजीपी चावला ने पुराना मकान खरीदा था। मकान के रिकंस्ट्रक्शन के लिए तीन मंजिला मकान तोड़ने का काम चल रहा है। बुधवार दोपहर जब मजदूर मकान को तोड़ रहे थे। उसी समय मकान ताश की पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस बचाव का कार्य चलाकर दो मजदूरों को मलबे से रेस्क्यू कर लिया। वहीं एक मजदूर अब भी मलबे में दबा हुआ है। मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।