कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

• कर्नाटक में मतदाता सूची के SIR अभियान को लेकर NDA प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत सौंपकर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। • NDA नेताओं का कहना है कि कई जगह बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित घर-घर सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। • विपक्ष और राज्य सरकार के बीच इस मुद्दे पर सियासी टकराव बढ़ गया है, जबकि मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए हैं, जहां रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा होगी। • इंडोनेशिया में पीएम मोदी राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और सांस्कृतिक स्थलों के दौरे के साथ भारतीय प्रवासी समुदाय से भी संवाद करेंगे। • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रक्षा, व्यापार, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत के साथ प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी होगी।

.चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन रिक्त राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी। • तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों—शुखेंदु रॉय शेखर, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक—के इस्तीफों के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। • गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट सहित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें विचारक, शिक्षाविद और औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखने वाला नेता बताया। अमित शाह ने कहा कि मुखर्जी का ‘राष्ट्र प्रथम’ का आदर्श आज भी देश को दिशा दे रहा है और उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।

आईएमडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

कोलकाता के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। घटना के विरोध में सड़क व रेलवे ट्रैक जाम किया गया, प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया और इसे भारत के तकनीकी भविष्य के लिए अहम कदम बताया। इस परियोजना में करीब 7,600 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और इसमें जापान व थाईलैंड की तकनीकी साझेदारी भी शामिल है। शुरुआती चरण में सालाना 20 करोड़ चिप्स उत्पादन का लक्ष्य है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 500 करोड़ तक ले जाने की योजना है।