कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को 'बीवी पगलू' बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पत्नी और बच्चों के प्रति अपने प्यार का जिक्र किया। ओवैसी ने लोगों को शादीशुदा जिंदगी में सुकून पाने के लिए अपनी सलाह मानने को कहा।

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर के सरिषा इलाके में TMC कार्यालय से 1,02,79,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मंगलवार रात पार्टी कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया। अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर छापेमारी की गई।

राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को हैदराबाद के श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन में शामिल हुए। तेजस्वी ने भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाया कि राज्य में जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि यह विरोध-प्रदर्शनों का दौर है। CJI ने टिप्पणी की, 'आप गलत नंबर डायल कर रहे हैं।' याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उनका विरोध करने का कोई इरादा नहीं है और उनका गला भी खराब है।

केंद्र सरकार ने 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का फैसला किया है। अग्निपथ योजना के तहत शुरुआती चार साल की सेवा अवधि पहले की तरह बरकरार रहेगी। 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सेना में शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए 17,314 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को मंजूरी दी। 92 GWh की ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने के लिए 14,500 करोड़ रुपये का VGF स्वीकृत। योजना में 30 GWh बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) और 60 GWh पंप स्टोरेज परियोजनाएं शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कांग्रेस के लॉन्चिंग पैड को खराब बताया। नितिन नवीन ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरा।

अग्निवीरों की निर्धारित चार साल की सेवा अवधि को दो साल बढ़ाने की घोषणा। नए फैसले के तहत अग्निवीरों को कुल छह साल तक सेवा का अवसर मिलेगा। 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने भारत की कुल प्रजनन दर घटकर 1.9 होने का उल्लेख किया। अदालत के अनुसार, 2.1 की प्रजनन दर को प्रतिस्थापन स्तर माना जाता है। वर्ष 2003 में भारत की कुल प्रजनन दर 3 थी।

केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुराने रिश्वत मामले में जांच की अनुमति दी। ठेकेदार साजन ने आरोप लगाया कि 2006 में सड़क परियोजना का भुगतान जारी करने के बदले 2 करोड़ रुपये मांगे गए थे। परियोजना से जुड़ी कंपनी के करीब 17 करोड़ रुपये के बिल मंजूर होने के बावजूद भुगतान अटका हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया। न्यायिक अधिकारी पर एक महिला के यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप है। महिला ने 8 दिसंबर 2022 को दिल्ली के मयूर विहार थाने में FIR दर्ज कराई थी।

असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग के दौरान घनकांत गोगोई की मौत हो गई। आरोपी पर गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शौच जाने की इच्छा जताई थी।

असम सरकार ने शिवसागर और चराइदेव जिलों में आई भीषण बाढ़ की सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है। अगले 10 दिनों के भीतर राज्य सरकार केंद्र को पत्र भेजेगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

मृतक की पत्नी ने बेटी के दिनभर मोबाइल पर गेम खेलने की शिकायत की थी। पिता ने घरेलू काम में मदद करने को कहा और बेटी का फोन तोड़ दिया। आरोपी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर पर वार किया, फिर चाकू से हमला किया।

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने 26 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। बैठक में रेसकोर्स एयर फोर्स स्टेशन की जमीन पर वायुसेना का नियंत्रण बनाए रखने की मांग की गई थी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएं मौजूद थीं।