कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

पुरी रथयात्रा के दौरान मरिचिकोट चौक के पास भीड़ के दबाव से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 150 से ज्यादा श्रद्धालु गर्मी, भीड़ और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, मृतकों की पहचान की जा रही है और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।

टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर त्यागपत्र सौंपा। टीएमसी के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं।

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन 18वें दिन भी जारी है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की। सिब्बल ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और आमरण अनशन पर बैठे व्यक्ति की मांगों को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, पार्टी ने कहा कि सरकार द्वारा लाए जाने वाले कई प्रमुख विधेयकों का संसद में विरोध किया जाएगा। परिसीमन विधेयक, वन नेशन-वन इलेक्शन और न्यायाधीशों से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। एफसीआरए संशोधन और खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव जैसे प्रस्तावों का भी विरोध करने की बात कहते हुए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर रणनीति बनाने के संकेत दिए हैं।

तीसरी भाषा नीति पर चिंता: सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि कक्षा 9 में तीसरी भाषा शुरू करने से छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव बढ़ सकता है। तमिलनाडु सरकार की अपील पर सुनवाई: मामला जवाहर नवोदय विद्यालयों और तीन-भाषा नीति से जुड़ा है, जिसे लेकर तमिलनाडु सरकार ने अपनी आपत्तियां कोर्ट के सामने रखीं। मिडिल स्कूल से भाषा शिक्षा की सलाह: जस्टिस नागरत्ना ने सुझाव दिया कि तीसरी भाषा की पढ़ाई नौवीं के बजाय छठी कक्षा से शुरू होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों पर बोर्ड परीक्षाओं के समय अतिरिक्त बोझ न पड़े।

हावड़ा के डोमजुड़ इलाके में ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने कथित तौर पर एकतरफा संबंध के चलते छात्रा पर हमला किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैदराबाद के एक निजी स्कूल पर दूसरी कक्षा के छात्र को इस्लामिक प्रार्थनाएं सीखने के लिए होमवर्क देने का आरोप, अभिभावकों ने जताई आपत्ति। मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच शुरू की और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से हटा दिया। विवाद के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी, बीजेपी नेताओं ने स्कूल की कार्यप्रणाली की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

D ने टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच राज्यों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में संदिग्ध संस्थानों व लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई। जांच एजेंसी को फर्जी दस्तावेज, विदेशी फंडिंग और कथित अवैध वित्तीय लेन-देन से जुड़े नेटवर्क की जांच में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

इसरो में वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों के बीच अंतरिक्ष विभाग ने त्यागपत्र और वीआरएस नियमों को सख्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक साल में करीब 100-120 वैज्ञानिकों ने इसरो छोड़ा, जिनमें कई बड़े मिशनों से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि अनुभवी वैज्ञानिकों के जाने से राष्ट्रीय महत्व की अंतरिक्ष परियोजनाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए इस्तीफों की अंतिम मंजूरी अब मुख्यालय स्तर पर होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव साझा किया। पहली बार पुरी दर्शन और रथयात्रा के अनुभव को बताया जीवन का अविस्मरणीय अध्याय। राष्ट्रपति बनने के बाद नंगे पांव श्रीमंदिर पहुंचकर महाप्रभु के दर्शन करने की स्मृति भी की साझा।

पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के भव्य रथ ग्रैंड रोड पर श्रद्धालुओं के बीच निकलेंगे। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं, करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मी, केंद्रीय बल, एनएसजी कमांडो और 500 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक से निगरानी होगी, जबकि समुद्री सुरक्षा के लिए नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस संयुक्त गश्त कर रहे हैं।

टीएमसी में बढ़ती बगावत के बीच ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी का खुलकर बचाव किया। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के आरोपों को ममता ने जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बताया। केंद्रीय एजेंसियों के दबाव का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि वह राजनीतिक संघर्ष जारी रखेंगी।

IRCTC ने नई वेबसाइट का बीटा वर्जन यात्रियों के लिए ट्रायल आधार पर लॉन्च किया। नए पोर्टल में तेज टिकट बुकिंग, आसान नेविगेशन और सीट उपलब्धता की बेहतर सुविधा मिलेगी। यूजर फीडबैक के बाद वेबसाइट को नए रिजर्वेशन इंजन से जोड़कर पूर्ण रूप से लॉन्च किया जाएगा।

शशि थरूर ने सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। थरूर ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को अब संसद में उठाया जाना चाहिए। 18 दिन से जारी अनशन के बीच वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है।

गुजरात के चार जिलों में पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को धमकी भरे ई-मेल मिले। BDDS, डॉग स्क्वायड और पुलिस टीमों ने कई जगह तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। साइबर क्राइम ब्रांच ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए डिजिटल जांच कर रही है।