बिहार में बाढ़ से 43.64 लाख लोग प्रभावित, 951 सामुदायिक रसोई संचालित

HIGHLIGHTS
- 951 सामुदायिक रसोई के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है
- 6,692 क्विंटल पशुचारा वितरित किया गया
- SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमें तैनात
पटना। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ के हालात के बीच राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी है। करीब 44 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। अब तक 33.88 लाख बाढ़ पीड़ितों तक दो समय का भोजन पहुंचाया जा रहा है।
इसके लिए राज्य में 951 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में मवेशियों के लिए 6 हजार 692 क्विंटल पशुचारा वितरित किया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आपदा से निपटने के लिए राज्य में एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 10 टीमें विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं।
राज्य के 14 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल के 85 प्रखंडों की 527 ग्राम पंचायतों में लगभग 43.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
गंडक, कोसी, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा जैसी प्रमुख नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, गंडक और कोसी का जलस्राव फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.