शिमला अस्पताल परिसर में इंसान की टांग मुंह में लेकर घूमते दिखा कुत्ता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में मंगलवार सुबह अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल, चमियाणा परिसर में एक हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला। एक कुत्ता अस्पताल परिसर में घूमते हुए इंसानी टांग अपने मुंह में लेकर दिखाई दिया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार यह टांग उस मरीज की थी, जिसकी एम्प्यूटेशन यानी कटाई हाल ही में की गई थी। हालांकि इसे सुरक्षित रूप से निपटाने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। जिस कमरे में यह अंग रखा गया था, उसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं था, जिससे यह घटना संभव हो पाई।
अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया:
इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ-सफाई के सुपरवाइज़र से जवाब तलब किया है। साथ ही एक तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी गठित की गई है। इस समिति में नर्सिंग अधीक्षक लीलावती, बायो-मेडिकल वेस्ट नोडल अधिकारी राजेश वर्मा और मैट्रन लीला बोध शामिल हैं।
समिति पूरे मामले की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि समिति आज शाम तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
इस वीडियो के वायरल होने से अस्पताल प्रशासन की भी बदनामी हो रही है और लोगों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति आक्रोश बढ़ गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.