संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत से पहले का नया वीडियो आया सामने, लड़खड़ाते कदमों से जाते दिखे

HIGHLIGHTS
- नया CCTV फुटेज घटना के 11 दिन बाद मंगलवार को सामने आया।
- वीडियो में रसिक दुलारी शरण सफेद हाफ कुर्ते और पीली धोती में दिखे।
- फुटेज में वह कुल 19 कदम चलते हुए नजर आए।
संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना के 11 दिन बाद मंगलवार को चौथा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस फुटेज में वह वराहघाट क्षेत्र स्थित गौ कृपा कुंज के कमरे से निकलकर धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियों और गैलरी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
नए सीसीटीवी फुटेज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण सफेद हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ियों की तरफ जाते समय वह अपनी धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उनके पैर या शरीर के किसी हिस्से में चोट लगी हो। फुटेज में वह कुल 19 कदम चलते दिखाई देते हैं, जिसके बाद सीढ़ियों पर जाने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं।
रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह वराहघाट क्षेत्र स्थित गौकृपा कुंज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। घटना के 11 दिनों के भीतर उनकी आत्महत्या से जुड़े चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि शिष्य की मौत से पहले के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये फुटेज कहां से आए और इन्हें कौन लीक कर वायरल कर रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.