‘ये तो अमित शाह का जनरल डायर है’: जंतर-मंतर की सुरक्षा व्यवस्था पर अभिजीत दीपके का तंज

HIGHLIGHTS
- जंतर-मंतर के आसपास लागू की गई धारा 163
- प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए
- दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद
दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।
डीसीपी सचिन शर्मा के सुरक्षा इंतजामों से जुड़े एक वीडियो पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तीखी टिप्पणी की है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है।'
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ये प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, वाम छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी और एसएफआई समेत कई संगठनों की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की है। दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा, 'कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहता है, लेकिन जब आप गलतियां करते हैं तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। इस देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है।'
दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्या अपील की
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, मार्च या इस तरह की किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सभी लोगों से कानून का पालन करने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात में भी बदलाव किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जंतर-मंतर और इसके आसपास के रास्तों से जाने से बचें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.