मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव का मामला।
- जमीन विवाद को लेकर खेत में महिला के साथ मारपीट का आरोप।
- घटना 6 नवंबर की बताई गई है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच खेत में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने महिला के गले में जंजीर डालकर उसका गला घोंटने का प्रयास किया। घटना का वीडियो मंगलवार शाम करीब 6 बजे सामने आया।
गांव के निवासी राहुल कुमार एडवोकेट ने थानाध्यक्ष को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को उनकी पत्नी मुनेश उर्फ पूजा खेत में गन्ने की छिलाई कर रही थीं। इसी दौरान कई लोग खेत में पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
राहुल कुमार का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश की। इसके अलावा धारदार हथियारों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
पहले भी हो चुकी है मारपीट
राहुल कुमार के अनुसार, जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 अक्टूबर को भी खेत में मारपीट की घटना हुई थी और फसल को नुकसान पहुंचाया गया था।
उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
सीओ बुढ़ाना ने क्या बताया?
बुढ़ाना सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में खेत में महिलाएं आपस में मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.