अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की हालत पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS
- अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।
- उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मेंटीनेंस का भी जिक्र किया।
- सपा सरकार के रिवरफ्रंट और अन्य निर्माण की गुणवत्ता पर बात की।
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा बाद में होता है, जबकि गिरना पहले शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और उसका मेंटीनेंस अभी भी जारी है। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के टूटने से जुड़ा वीडियो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली और लखनऊ वालों के बीच इस बात को लेकर मुकाबला चल रहा है कि किसके पास ज्यादा मुनाफा होगा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बने रिवरफ्रंट और अन्य निर्माण की क्वालिटी सबसे अच्छी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का डिजाइन सबसे अच्छा है और भाजपा के लोग अब इसे खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट पर लगे फव्वारे भी वैसे ही हैं। बच्चों को दिए गए लैपटॉप भी अभी वैसे के वैसे हैं।
यूपीआई रुपये ऐंठने वाली योजना
अखिलेश यादव ने यूपीआई से भुगतान करने पर व्यापारियों पर लगाए गए टैक्स को लेकर कहा कि यूपीआई रुपये ऐंठने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि चुंगीजीवी लोगों को रुपये ऐंठने वाली योजना बंद कर देनी चाहिए। ये लोग उद्योगपतियों की जेबें भरने की योजनाएं बनाते हैं।
200 करोड़ पेड़ लगाने का आंकड़ा फर्जी
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 200 करोड़ पेड़ लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में एक हजार एकड़ जमीन पर एक लाख 34 हजार पेड़ लगवाए गए थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कह रही है कि उसने 200 करोड़ पौधे लगवाए हैं तो उसे बताना चाहिए कि वह जमीन कहां है, जहां 200 करोड़ पौधे लगाए गए थे।
पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा की सपा में वापसी
पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) अपने बीच महसूस होते हैं।
राम आश्रय कुशवाहा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देते, तब तक वह घर नहीं बैठेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.