अलीगढ़: लापता बैंक क्यिोस्क संचालक विमल गुप्ता नेपाल बॉर्डर के टनकपुर से बेहोश मिला

अलीगढ़/टनकपुर। अलीगढ़ के इगलास कस्बे में 8 अक्टूबर से लापता बैंक क्यिोस्क संचालक 40 वर्षीय विमल गुप्ता 10 अक्टूबर को नेपाल बॉर्डर के टनकपुर कस्बे में बेहोश पाए गए। इस खबर के बाद पुलिस और परिजन तुरंत वहां रवाना हो गए। फिलहाल विमल का टनकपुर के स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। अनुमान है कि वे शनिवार तक अलीगढ़ लौट आएंगे।
घटना की पृष्ठभूमि
विमल गुप्ता इगलास में एसबीआई बैंक का क्यिोस्क संचालित करते हैं। 8 अक्टूबर की सुबह वे बाइक से सासनी गेट अलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा किसी काम से गए थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे घर लौटते समय वे लापता हो गए और उनका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुट गए।
मडराक की आसना चौकी पुलिस को मथुरा रोड स्थित गंदे नाले के पास विमल की बाइक और हेलमेट मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की।
मोबाइल लोकेशन ने दिखाई नेपाल की ओर राह
9 अक्टूबर की सुबह विमल के मोबाइल की लोकेशन नेपाल बॉर्डर पर, पूर्णागिरी मंदिर के पास टनकपुर कस्बे में मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत वहां रवाना हुई।
विमल बेहोश पाए गए
10 अक्टूबर की सुबह विमल टनकपुर कस्बे में बेहोश पाए गए। जेब में मिले कागजों पर अंकित नंबरों से संपर्क करने पर स्थानीय लोगों ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिवार वहां पहुंचे। वर्तमान में उन्हें टनकपुर अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि अब विमल के होश में आने और अलीगढ़ लौटने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह किस कारण से नेपाल पहुंचे। परिजन ने उनकी बेहोशी के पीछे अपहरण का अंदेशा जताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.