अमरोहा: बुलडोजर कार्रवाई के बाद टंकी पर चढ़े मृतक के पिता, पूरा मकान गिराने की मांग

HIGHLIGHTS
- घटना के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मंगलवार सुबह गांव पहुंची थी।
- पैमाइश में मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना मिला था।
- सुबह करीब 11 बजे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया।
अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गुलडिया गांव में 9 अगस्त को पैसों के विवाद में अरविंद कुमार ने गांव के ही सुधांशु प्रजापति की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कराने की मांग की थी। राजस्व विभाग की टीम ने जब मकान की पैमाइश की तो उसका कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना मिला।
नियमानुसार मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस सुबह करीब 11 बजे गांव पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इसी दौरान मृतक सुधांशु के पिता कीर्तिपाल सिंह करीब एक बजे गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए।
उन्होंने आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मकान नहीं गिराया गया तो वह टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाकर नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.