असम: हाथी के बच्चे मोमो का जन्मदिन सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल

असम: असम में हाथी के छोटे बच्चे मोमो का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोमो के केयरटेकर बिपिन कश्यप ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मोमो के लिए केक काटा गया और बर्थडे सॉन्ग भी गाया गया।
जन्मदिन के दौरान मोमो को “हैप्पी बर्थडे” का बैनर पहनाया गया। साथ ही मोमो के माता-पिता, हाथी और हथिनी के लिए फल और सब्जियां भी रखी गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टब पर केक रखा गया है और जमीन पर काले तिरपाल पर मोमो के पसंदीदा फल-सब्जियां सजाई गई हैं।
मोमो के केयरटेकर ने उसे असमिया गमछा पहनाया और जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ विशेष व्यवस्था की। इस अनोखे जन्मदिन समारोह को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर इसे खूब सराहा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.