शेख हसीना की वापसी के दावे पर बांग्लादेश के मंत्री का तंज, बोले- दिसंबर में सिर्फ सर्दियां आएंगी

HIGHLIGHTS
- शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया।
- बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने उनकी वापसी के दावे पर संदेह जताया।
- मंत्री ने कहा, दिसंबर में सिर्फ सर्दियां आएंगी, शेख हसीना नहीं।
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से अपने देश लौटने की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापस आएंगी। हालांकि, उनके इस दावे पर बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने गुरुवार को हसीना की वापसी को लेकर तंज कसा।
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर में केवल सर्दियों का मौसम आएगा, सत्ता से हटाई गई नेता नहीं। वहीं, तारिक रहमान के एक सहयोगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी भारत के साथ मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत ही संभव है।
दिसंबर में नहीं लौटेंगी शेख हसीना
'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' (UNB) के मुताबिक, कबीर ने कहा कि उन्होंने सिलहट में एक बैठक के दौरान पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शेख हसीना दिसंबर में वापस नहीं आएंगी। उन्होंने कहा, "दिसंबर में कोई नहीं आएगा, सिर्फ सर्दियां आएंगी।"
कबीर ने ये बातें ढाका स्थित विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
कड़ी निगरानी में लाने और मुकदमा चलाने की बात
विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि बांग्लादेश ने प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग को लेकर भारत के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है।
मंत्री ने कहा कि हसीना को वापस लाने के लिए हथकड़ी लगाना जरूरी होगा और उन्हें कड़ी निगरानी में लाया जाना चाहिए, ताकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी वापसी का यही एकमात्र रास्ता है।
भारत में रह रही हैं शेख हसीना
मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं शेख हसीना ने अपने देश लौटने की तारीख घोषित की है। उन्होंने कहा है कि वह 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 'विजय दिवस' मनाया जाता है। यह दिन पाकिस्तान से देश की आजादी के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.