जनता के लिए खोला गया अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', प्रवेश वर्मा बोले- एक-एक पैसे का देंगे हिसाब

HIGHLIGHTS
- दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास को जनता के लिए खोला।
- मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य जनता के पैसे का हिसाब देना है।
- आज मीडिया को आवास देखने के लिए आमंत्रित किया गया था।
दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को आम जनता के लिए खोल दिया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस पहल का मकसद जनता के पैसे का हिसाब देना है। उन्होंने बताया कि इस आवास पर करदाताओं का पैसा खर्च किया गया है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता को एक-एक रुपये का हिसाब दे।
वर्मा के मुताबिक, हर सरकार को इसी तरह पारदर्शिता रखनी चाहिए। इसी उद्देश्य से इस आवास को दिल्ली के लोगों के लिए खोला गया है। उन्होंने बताया कि आज मीडिया को यहां आमंत्रित किया गया था। जल्द ही आम नागरिक भी आकर इसे देख सकेंगे। परियोजना के लिए खरीदी गई वस्तुओं का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है।
सत्येंद्र जैन पर कोविड के दौरान लापरवाही का आरोप
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान दिल्ली में 22,000 लोगों की मौत हुई थी। उनके अनुसार, उस समय पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन ने अस्पताल बनाने या दवाइयां खरीदने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया था।
वर्मा ने कहा कि उस दौरान श्मशान घाटों पर लकड़ी और जगह की भारी कमी हो गई थी।
कैग रिपोर्ट में अनुमान से 342 फीसदी अधिक बताई गई थी लागत
दिल्ली विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट के मुताबिक, इस काम की लागत शुरुआती अनुमान से 342 फीसदी बढ़कर 33.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।
रिपोर्ट में बताया गया था कि कुल खर्च में से 18.88 करोड़ रुपये सुपीरियर स्पेसिफिकेशन, आर्टिस्टिक और एंटीक इंटीरियर पर खर्च किए गए थे। इसी खर्च को लेकर विपक्ष ने इस बंगले को 'शीश महल' नाम दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.