नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगी आपत्तियां

HIGHLIGHTS
- नेपाल सरकार ने बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू की।
- इस प्रक्रिया के लिए 213 लापता भारतीय नागरिकों की पहचान की गई है।
- नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सूची वेबसाइट पर जारी की।
काठमांडू। नेपाल सरकार ने अगस्त में त्रिशूली-भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों को मृत मानने और उनकी मृत्यु की घोषणा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस प्रक्रिया के तहत 213 लापता भारतीय नागरिकों की पहचान की गई है।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने अपनी वेबसाइट पर 213 लापता भारतीय नागरिकों की सूची प्रकाशित की है। प्राधिकरण ने सूची में दर्ज जानकारियों पर आपत्तियां दर्ज कराने के साथ ही नई जानकारी जोड़ने, किसी विवरण को हटाने या उसमें संशोधन के सुझाव भी मांगे हैं।
दूतावास ने लापता भारतीयों के परिजनों से अपील की है कि वे सूची में शामिल जानकारी को लेकर अपनी आपत्तियां या प्रस्तावित बदलाव 2 दिसंबर से पहले दर्ज कराएं।
दूतावास के मुताबिक, यदि किसी परिवार को सूची में दर्ज विवरण पर आपत्ति है या वह किसी तरह का संशोधन सुझाना चाहता है, तो वह 2 दिसंबर 2026 से पहले काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकता है।
परिजन अपनी बात ईमेल आईडी eoikathmandufloodsupport@gmail.com या मोबाइल नंबर +9779851316807 के माध्यम से दूतावास तक पहुंचा सकते हैं। यह मोबाइल नंबर वाट्सएप पर भी उपलब्ध है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.