बरेली: कांवड़ मार्ग पर बिक रही थी नॉनवेज बिरयानी, दुकान पर चला बुलडोजर

HIGHLIGHTS
- बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर बिरयानी की दुकान को लेकर हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति।
- सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए टिनशेड को प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया।
- कार्रवाई के बाद भी कांवड़ मार्ग पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी जारी रही।
बरेली। बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी बिरयानी की दुकान संचालित होने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए। दुकान का टिनशेड सड़क पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसे शुक्रवार को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।
शनिवार को भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में गश्त करते हुए निगरानी करते रहे, ताकि कांवड़ मार्ग पर मांसाहार की बिक्री न हो। बहेड़ी रोडवेज स्टैंड मार्ग पर सलमान सड़क किनारे टिनशेड लगाकर बिरयानी की दुकान चलाता था। इसी रास्ते से कांवड़ियों का आवागमन भी होता है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने दुकान को लेकर आपत्ति जताई।
संगठनों का कहना था कि कांवड़ मार्ग पर मांसाहार की बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके बावजूद सलमान यहां बिरयानी बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, इससे पहले ही सलमान दुकान बंद कर वहां से चला गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, दुकान का टिनशेड सड़क पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, इसलिए उसे हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आसपास की अन्य दुकानों के अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। शनिवार को कांवड़ मार्ग पर नए सिरे से निगरानी शुरू की गई, ताकि मांसाहार की कोई दुकान न खुले।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.