500 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए भरत सिंह, मधुबन से प्रत्याशी घोषित

HIGHLIGHTS
- मधुबन के गांधी मैदान में बसपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया।
- शैलेंद्र कुमार सिंटू के मुताबिक, भरत सिंह के साथ 500 समर्थकों ने बसपा की सदस्यता ली।
- मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जनता को ठगने का आरोप लगाया।
मऊ। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को मधुबन के गांधी मैदान में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया गया।
बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंटू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता भरत सिंह ने करीब 500 समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने भरत सिंह को मधुबन विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता को बसपा को मजबूत करने का समय आ गया है।
दिनेश चंद्रा ने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक भाई जंतर-मंतर पर लाठी और गोली की बात करता था, लेकिन जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वह संसद में आराम करने चला गया। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर जनता को ठगने का काम किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.