ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% की बढ़ोतरी; अब मिलेगा 63 फीसदी भत्ता

HIGHLIGHTS
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी।
- सरकारी कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया।
- महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। कर्मचारियों को इसका भुगतान नवंबर महीने के वेतन के साथ किया जाएगा। इसके अलावा, जुलाई से अब तक का बकाया एरियर भी दिया जाएगा।
साढ़े आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्य के लगभग साढ़े आठ लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच डीए में यह इजाफा कर्मचारियों को आर्थिक राहत देगा। बढ़े हुए भत्ते के साथ बकाया राशि मिलने की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इससे पहले भी इसी साल जुलाई में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.